सभी मिल समृद्धि लाना, पहन कर केसरिया बाना।। २ ।। हिन्दी हिन्दू और हमारा प्यारा हिन्दुस्थान,
विजय करेंगे भगवा लेकर सारा विश्व महान्,
वीर कायर मत कहलाना, पहन कर केसरिया बाना।। ३ ।।
इतिहास गा रहा है
इतिहास गा रहा है, दिन रात गुण हमारा।
दुनियां के लोगों सुन लो यह देश है हमारा ।।
इस पर जनम लिया है इसका पिया है पानी;
माता है यह हमारी, यह है पिता हमारा।।
दुनियां.-वह देवता हिमालय हमको पुकारता है;
गुण गा रही है निश-दिन गंगा की नील धारा।। दुनिया. –
पोरस की वीरता को झेलम तू ही बता देः यूनान का सिकंदर, था तेरे तट पे हारा।। दुनिया. –
उज्जैन फिर सुना दे विक्रम की वह कहानी; जिसमें प्रकट हुआ था संवत् नया हमारा।। दुनिया.-
आता है याद हरदम, गुप्तों का वह जमाना; सारे जहाँ पे छाया, वह स्वर्ण-युग हमारा।। दुनिया.-चित्तौड़, रायगढ़, चमकौर फिर गरज उठ; सदियों लड़ा निरंतर, आजाद खूं हमारा।। दुनिया.-
दी क्रांतिकारियों ने अंग्रेज़ को चुनौती; पल-पल प्रकट हुआ था, स्वातंत्र्य वह हमारा।। दुनिया.
हम इनको भूल जायें, संभव नहीं कभी यह; इनके लिए जियेंगे, यह धर्म है हमारा।। दुनियां होगा भविष्य उज्ज्वल, संसार में अनोखा;
बतला रहा है हमको, यह संगठन हमारा।। दुनियां