(तर्ज : चलत मुसाफिर मोह लिया…..)
भक्तों को दर्शन दे गई रे, एक छोटी सी कन्या ।।
छोटी सी कन्या-2
भक्तो ने पूछा मैय्या, नाम तेरा क्या है? “सच्चियाय”(सुसवानी) नाम बता गई रे, एक छोटी.
भक्तो ने पूछा मैय्या, धाम तेरा कहां है? ओसियां(मोरखाना) गांव, बता गई रे, एक छोटी
भक्तो ने पूछा माँ, प्रसाद तेरा क्या है? लापसी नारियल, बता गई रे, एक छोटी
भक्तों ने पूछा माँ, सवारी तेरी क्या है? पीला शेर, बता गई रे, एक छोटी
भक्तो ने पूछा माँ, श्रृंगार तेरा क्या है? चुनड़ी लाल, बता. गई रे, एक छोटी
भक्तो ने पूछा माँ, शस्त्र तेरा क्या है? त्रिशूल, चक्र,, बता गई रे, एक छोटी
भक्तो ने पूछा माँ, सबसे प्यारा क्या है? भक्तों का प्यार, बता गई रे, एक छोटी सी कन्या