Tap Ka Laddu Mitha

तप का लड्डू (तर्ज – सावन का महीना…)

चातुर्मास का महीना, तपस्या का है दौर। तप का लड्डू मीठा, मीठी है हर कोर।। 
श्रेणिक की रानियों ने, तप किये भारी, माला पहन तप की, मोक्ष पधारी
 अक्षय सुख को पाया, जंजीरे सारी तोड़
तप का लड्डू मीठा.
तपस्वी तपस्या में, आनन्द मनाए
 त्यागियों की खुशबू घर-घर लाए 
तप की महिमा गाए, मन उत्साही पूरजोर
तप का लड्डू मीठा.
कर्मों का कर्जा, तप से चुकाते
 तप करने वाले, खुद को झुकाते 
सरलता जब आए, पाए मुक्ति का ठोर
तप का लड्डू मीठा..
गुरुवरभी कहते, समभाव रखना 
बहुत स्वाद श्रेणिक बार-बार चखना
 संग गुरु का पाया, गुरु तपस्वी घोर
तप का लड्डू मीठा..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top