Sab Milkar Bajao Tali

(लय-जिस के ह्रदय में हरि स्वयं बंद है)

सब मिलके बजाओ ताली,मेरी मैया करेगी रखवाली -२
अंदर मां का भवन ,नीचे भक्त खडे ,ऊपर भैरव बाबा बलशाली ,मेरी मैया करेगी रखवाली ।
यहां ब्रह्मा भीहै, यहां विष्णु भीहै -२,यहां भोले बाबा बलशाली ,मेरी मैया करेगी रखवाली ।
मां को ऐसे सजाओ जैसे कोई ना सजा-२ मां को चुनरी औढाओ लाल वाली ,मेरी मैया करेगी रखवाली । 
मांने मन भी दिया मां ने तन भी दिया मां ने न किस्मत जगा दी हमारी
 मेरी मैया करेगी रखवाली ।
मां को भेंट चढ़ाओ, मां को भोग लगाओ
 मां से झोली भरवा लो खाली 
 मेरी मैया करेगी रखवाली ,सब मिलकर बजाओ ताली,
 मेरी मैया करेगी रखवाली 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top