Ho Sankalp Satya Shiv Sundar (Mahila Mandal)

हो संकल्प सत्य शिव सुन्दर ऊंची एक उड़ान भरें । बनकर हम सूरज की किरणें युगधारा में प्राण भरें । आओ बहनों ! जागो बहनों । हो ….
लिखें क्रान्ति की नई ऋचाएँ खुद उनको पढ़ते जाए
 शक्ति भक्ति की ज्योत जला, इतिहास नया गढ़ते ज … मजबूत इरादों वादों से हम जागृति का आह्वान करें आओ बहनों ! जागो बहनों । हो ….
शुभ भविष्य भावी पीढ़ी का नारी की ज़िम्मेदारी रहे शुद्धता खान – पान की हो पक्की पहरेदारी नशा मुक्ति है मंत्र शक्ति का घर – घर यह संगान करे आओ बहनों ! जागो बहनों । हो ….
श्रद्धा, सेवा और समर्पण नारी का अपना सपना 
समता, ममता, सहनशीलता, तप यह जीवनभर तपना संयम और सादगी द्वारा अपनी हम पहचान करें ।। आओ बहनों ! जागो बहनों । हो ….
पद-यश-लिप्सा से दूर रहें, कर्त्तव्य – बोध बढ़ता जाए ग्राफ हमारा गुणवत्ता का, ऊपर नित चढ़ता जाए 
काम करें निष्काम भाव से, गण – गणपति हित बलिदान करें
आओ बहनों ! जागो बहनों । हो ….
हुआ जागरण भाग्योदय से तुलसी प्रभुवर की आभारी अलख जगाती रहे रात – दिन जुड़े संघ से इकतारी ऊर्जा पाकर महाश्रमण से चरणों को गतिमान करें ।। आओ बहनों ! जागो बहनों । हो ….

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top