Mahavir Aap Padhare

महावीर भजन

(लय- जहां डाल डाल पर)

शुभा तिथि शुक्ला तेरस को प्रभुवर आप पधारे ।
त्रिशलानंदन प्रभु प्यारे ।।
विपुल बढ़ा धन धान्य जन्म से, वर्धमान कहलाए ।
देव पराजित हुआ खेल में, महावीर बन छाए ।
देवों को सन्मति प्रदान की, सन्मति के रखवारे ।।1।।
सिद्धार्थ कुल के नंदन तुम हो, नंदीवर्धन भ्राता ।
केवलज्ञान जगा अंतस् में, बन गए सबके त्राता ।
चरण शरण में आकर प्रभुवर, निर्भय बन गए सारे ।।2।।
जैन जगत् के दिव्य दिवाकर, उज्ज्वल आभा तेरी ।
सरसब्ज करो मानव की बगिया, मेटो भव की फेरी ।
युगबोध प्रबोधक दर्शन से हो, आध्यात्मिक उजियारे ।।3।।
हे महाप्राण युगनायक तुमको श्रद्धा सुमन चढ़ाएं ।
जन – जन की विपदाएं सारी, मेटो अर्ज सुनाएं ।
आज तुम्हारे जन्म दिवस पर, पुलकित भाव हमारे ।।4।।
(तर्ज – जहाँ डाल डाल पर …..)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top