दादी बनी परदादी इससे है बड़ीक्या बात
सोने की सीढ़ी पर स्वागत है बारम्बार ,सोने की सीढ़ी पर स्वागत है बारम्बार
१ सारा परिवार आज उत्सव मनाए
परदादी और पडपोता संग झूमे नाचे गाए
आज हमारे घर में छाई है नई बहार
सोने की सीढ़ी पर स्वागत है बारम्बार
२ इन के ही कारण ये बाग बगीचा
चार पीढियो को अपने हाथोंसे सींचा
सब मिल कर करते हैं इनको प्रणाम
सोने की सीढ़ी पर स्वागत है बारम्बार