(लय -मेरे घर राम आये है)
वो देखो आज बहना का बढ़ाने मान आये है
बजाओ ढोल अंगना में मायरा आज लायें है
राखी की हर इक डोरी में जितना प्यार है बांधा
निभाने आज आये है मेरे भैया, मेरे कान्हा ,
प्रीत रंग में रंगा कर चुनरिया साथ लाये हैं।
वो देखो आज बहना का मान आये है
महक रही है ये फुलवारी ,ढोल बजाओ जय जय कारी स्वागत की करनी है तैयारी ,वृदांवन से आये बिहारी
जो चंदा संग रहे चाँदनी जो मुरली संग बहे रागिनी
भैया के संग भाभी सोहे ,जोड़ी इनकी मनको मोहे-2
जो इतने पुण्य किये मैने आज वो काम आये है