(लय- कोठे उपर कोठरी)
गणगौर गीत
जहां-जहां गौरा जाए, वहीं जाए ईसर जी।
गौरा संग शादी करके, फंस गए मेरे ईसर जी ।।
1. गौरा गई पोछा लगाने, पीछे-पीछे ईसर जी-2
गीला था पोंछा, फिसल गए ईसर जी ।।
2. गौरा गई पार्लर, संग गए ईसर जी-2
गौरा कराती मेकअप, बिल भरते हैं ईसर जी ।।
3. गौरा गई चाय बनाने, पीछे गए ईसर जी -2
कूटनी थी अदरक, और कूट गए ईसरजी ।।
4. गौरा गई कपड़े धोने, पीछे गए ईसर जी -2
धोनी थी चद्दर, और धुल गए ईसर जी ।।
5. गौरा गई सखियों के संग, खाना बनाए ईसर जी-2 गौरा पूजे गणगौर, और फोटो खींचे ईसर जी ||