दुनिया चले ना श्री राम
दुनिया चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना ।।
जब से रामायण पढ़ ली है, एक बात मैनें समझ ली है, रावण मरे ना श्री राम के बिना, लंका जले ना, हनुमान के बिना।।
दुनियां……
लक्ष्मण का बचना मुश्किल था, कौन बूंटी लाने के काबिल था, लक्ष्मण बचे ना श्री राम के बिना, बूंटी मिले ना, हनुमान के बिना।।
दुनियां.
बैठे सिंहासन पे श्री राम जी, चरणों में बैठे हैं हनुमान जी, मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना, भक्ति मिले ना, हनुमान के बिना ।।
दुनियां……
सीता हरण की कहानी सुनों, “बनवारी” मेरी जुबानी सुनों, वापस मिले ना श्री राम के बिना, पता चले ना हनुमान, के बिना ।।
दुनियां……