जिस माँ ने तुमको जन्म दिया
तर्ज : दिल लुटने वाले…
जिस माँ ने तुमको जन्म दिया, दिल उसका दुखाना ना चाहिए, जिस पिता ने तुमको पाला है, कभी उसको सताना ना चाहिए, बेटा जितना आज्ञाकारी, उसे सिर पे चढ़ाना ना चाहिए, बेटी जितनी भी लाडली हो, घर-घर में घुमाना ना चाहिए ।। 1 ||
पत्नि से घर का कोई भी, कभी भेद छुपाना ना चाहिए, भाई कितना ही दुश्मन हो, उसे दिल से भुलाना ना चाहिए, चाहे जितनी अमीरी आ जाये, अभिमान दिखाना ना चाहिए, चाहे जितनी गरीबी आ जाये, मैय्या को भुलाना ना चाहिए ।। 2 ।।
अग्नि, ब्राह्मण और गौ माता के, लात लगाना ना चाहिए, दे विश्वास किसी के ऊपर, घात लगाना ना चाहिए, मुख पे मीठा बोल के पीछे, चुगली खाना ना चाहिए, कहत “कबीर” मिल जुल कर रहिये, बैर बढ़ाना ना चाहिए ।। 3।।