(लय- माईनी माई)
आईरे आई शुभ घड़ी आई, लहर खुशी की छाई ,
पूरा पीहर ब्याह में आना
बहना करे अगवाई – 2
सुन बीरये ,सुन बीरये मिल कर धूम मच ईये
, बचपन की वो प्रीत रीत और रेशम डोरका बंधन
पीहर आई बहना प्यारी बहना ले सुगनो का चंदन
भाई भाभी ब्याह में आना-२ ,घर में शुभ घड़ी आई
केसर का मै तिलक लगाऊ हाथ जोड़ कर वंदन
आप पधारो बहना के घर, बहना करे, अभिनंदन
नैना निहारु पलक बिछाऊं-२आयेंगे भाई भाभी
पूरा पीहर ब्याह में आना बहना करके अगवाई