सब देवो ने फूल बरसाये
गजराज गजानन आये
कहो कोन तुम्हारी माता है -2
किसके तुम पुत्र कहाये
सुनो गोरा हमारी माता है
शंकर के पुत्र कहलाये
कहो कोन तुम्हारी सवारी है, किसको तुम प्रथम पुजाये
सुनो मूषक हमारी सवारी है गजमुख प्रथम पुजाये।।
कहो कैसे तुम्हारी पूजा है, ओई किसका भोग लगाएं
सुनो धूप दीप मेरी पूजा है लडुअन का भोग लगाएं