(तर्ज : कभी राम बनके……)
दुर्गा नाम तेरा हे, काली नाम तेरा है, लाज सब की बचाना, मैय्या काम तेरा है ।।
जब भक्तों पे संकट है आये, अपने आंचल में हमको सुलाये, दुर्गा नाम तेरा है, काली नाम तेरा है, पार सब को लगाना, मैय्या काम तेरा है ।। 1 ।।
तूं तो देती है सबको सहारा, तुमने लाखों को पार उतारा, दुर्गा नाम तेरा है काली नाम तेरा है, गिरते को उठाना, मैय्या काम तेरा है ।। 2 ।।
चाहे दुर्गा कहो चाहे काली कहो, रणचंडी कहो खप्परवाली कहो, दुर्गा नाम तेरा है काली नाम तेरा है, “संच्चिया माँ” तुझे प्रणाम मेरा है ।। 3