Mehandi O Mehandi Itna Batade

यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.

मेंहदी ओ मेंहदी, इतना बता दे, कौन सा काम किया है, मैय्या ने खुश होकर तुमको, हाथों में थाम लिया है, ओ मेंहदी बो….. लो ना, ओ मेंहदी बो….. लो ना ।। टेर ।।

तेरी किस्मत सबसे बड़ी है, मैय्या ने अपनाया, मैय्या तुमसे प्यार करे क्यों, कोई जान न पाया, मैय्या की कृपा होने से, दुनियाँ में नाम किया है ।। 1 ।।
लाल चूनड़ी लाल है चूड़ा, लाल रोली का टीका, लेकिन मैनें देखा माँ का, हाथ फीका फीका, इन फीके फीके हाथों को, मैंने लाल किया है, इसीलिये मैय्या ने मुझ को, अपना मान लिया है ।। 2 ।।
सबको अपनाया मैय्याजी, मुझ को भी अपनाना, मुझ को अपना लाल समझ कर, अपने गले लगाना, मैय्या अपनायेगी गर, हाथो को लाल किया है ‘भक्त’ ये भेद अनोखा, मेंहदी से जान लिया है ।। 3 ।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top