(लय – झिलमिल सितारों का आंगन होगा)
झिलमिल सितारों का आंगन होगा आज दो परिवारो का संगम होगा
दो परिवारों के संगम से मंगल होगा
झिलमिल सितारों का—
सेहरे से सज धज के प्यारे बने राजा आयेंगे
चमक चांदनी बिंदिया से हम बन्नी को सजायेगे
सेहरे और बिंदिया का बन्धन होगा
आज —
कान्धे दुपट्टा डाल के प्यारे वन्ने राजा आयेंगे -2
गोटेदार चूनर से हम बन्नी को सजायेंगें
चुनर और दुपट्टे का गठबंधन होगा,
आज —
दो परिवारों के संगम से मंगल होगा
मांग बन्नी रानी की बन्ने राजा आज सजायेगें
दो परिवारों का का आशीवाद आज दोनों पायेंगे
वैवाहिक जीवन में अभिनन्दन होगा
आज दो परिवारो का संगम होगा