Tere Angana Me Payal (bahu Swagat Geet)

यह सरस गीत संग्रह का एक भजन है — पारंपरिक भक्ति की धरोहर। A devotional song from the Saras Geet collection.

तर्ज (Tune): टूटे बाजूबंद की लूम

भजन के बोल / Lyrics

आया है शुभ दिन आया है, सारा परिवार भी आयाहै 
आयी आयी है अंगना में मंगल घड़िया आयी है-२
 तेरे अंगना में पायल छम छम बजने वाली है
 प्यारी प्यारी सी बहुरानी घर में आने वाली है 
तेरी ममता भरी इस छांव को बनाये रखना 
तेरे प्यार  भरे इस प्ल्लु को बढ़ाये रखना
बहना बहु से सासुमा बन ने वाली है 
बाजेगी शहनाईयों और बटेगी मिठाईयां 
सखियां मंगल गायें‌गी और मिलेगी बधाईयां 
अबतो आसमां से चांदनी उतरने वाली है 
लक्ष्मी बनके तेरे अंगना में ठहरने वाली है
 तेरी ममता भरी इस छाँव को बनाये रखना 
तेरे प्यार भरे इस पल्लु  को बढ़ाये रखना
बहना बहु से सासुमा बनने वाली हैं 
प्यारी प्यारी सी बहुरानी घर में आने वालीं है 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top