मेरे भिक्षु आते है
(तर्ज : मेरे बाबा आते है)
जब कोई नहीं आता, मेरे बाबा आते है
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है॥टेर ।। 2
1. मेरी नैया चलती है, पतवार नहीं चलती-२
किसी ओर की अब मुझको दरकार नहीं पड़ती-२
मैं डरता नहीं जग से, बाबा साथ आते है ॥१ ॥ मेरे दुख…
2. कोई याद करे उनको दुख हलका हो जाए-२
कोई भक्ति करे इनकी, ये उनके हो जाए-२
ये बिन बोले सब दुःख पहचान जाते है ॥२ ॥ मेरे दुख..
3. ये इतने बड़े होकर भक्तों से प्यार करें-२
अपने भक्तों के दुख को, पल भर में दूर करें-२
सब भक्तों का कहना बाबा मान जाते है ॥३ ॥ मेरे दूख……
4. मेरे मन के मन्दिर में बाबा का वास रहे-२
कोई पास रहे ना रहे, बाबा मेरे पास रहे-२
मेरे व्याकुल मन को भी, बाबा जान जाते है ॥४ ॥ मेरे दुख..