(लय- मैंने पायल है छनकाई)
..मैंने किस्मत एसी पाई, बन के लक्ष्मी तू है आई
तेरे आने से घर खिल गया
ओ बिटिया मिली तू तो सब मिल गया ओ बिटिया -2
तू फूलों सी मुस्काए सदा खुशियों बरसाए
मेरे दिल की धड़कन है ओ बिटिया तू मैंने,
मैंने मन्नत थी ये मानी घर में आए लाडो रानी
तेरे आने से घर खिल गया
ओ बिटिया मिली तू तो सब मिल गया ओ बिटिया-2
तू जन्नत से भी प्यारी तू आँगन की किलकारी
मेरी साँसों में बसी है ओ बिटिया तू मैंने,
मैंने माँगा तुझको रब से आई है तू घर में जब से आई
तेरे आने से घर खिल गया ओ बिटिया मिली तू तो सब मिल गया ओ बिटिया – 2 मैंने किस्मत एसी पाई
बन के लक्ष्मी तू है आई
तेरे आने से घर खिल गया ओ बिटिया
ओ बिटिया -2