(लय- पल्लो लटकै)
बन्ना बन्नी गीत
माला डालूँगी गले जयमाला डालूँगी,
जरा सा नीचे हो जा बालमा जयमाला डालूँगी।
बन्नी की फरमाइश बन्ना बिन्दी लेके आयेगा,
बिन्दी लेकर आयेगा तो बन्नी गाना गायेगी… “बिंदिया चमकेगी चूड़ी खनकेगी, मेरी नींद उड़े तो उड जाये।”
माला डालूँगी गले जयमाला डालूँगी।
जरा सा नीचे हो जा बालमा जयमाला डालूँगी।
बन्नी की फरमाइश बन्ना चूड़ी लेके आयेगा।
चूड़ी लेकर आयेगा तो बन्नी गाना गायेगी…. “बोले चूडियों बोले कंगना हाय में हो गयी तेरी साजना”
बन्नी की फरमाइश बन्ना झुम्का लेके आयेगा।
“झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में “
बन्नी की फरमाइश बन्ना हरवा लेके आयेगा ।. “मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सइयां दीवानें” I
बन्नी की फरमाइश बन्ना पायल लेके आयेगा । ” पायलिया शोर मचाये सरगम गाये मुझको पास बुलाये ओ रब्बा हो।”
बन्नी की फरमाइश बन्ना बिछुआ लेके आयेगा। “
कहाँ खोया हमारा नवल बिछिया “
बन्नी की फरमाइश बन्ना लहंगा लेके आयेगा। ये गोटेदार लहंगा निकलूं जब डालके, दुनिया जल जाये मेरी मतवाली चाल पे”
बन्नी बन्ने के गले में जयमाला तब डालेगी जब…