Aaye Aaj Ayodhya Ram

(लय- नीले घोड़े रा असवार)

आचार्य श्री महाश्रमण जी के स्वागत में गीत

“आए आज अयोध्या राम बनी राजधानी अभिराम
झुक 2 करें सभी प्रणाम !
श्रद्धा दीप जलाये हम, आज दीवाली मनाए हम ।
जय-2 महाश्रमण गाए हम ।
तुलसी महाप्रज्ञ ने करुणा कर, इतिहास बनाया -2 
दिल्ली नगरी में पावस कर गण को शिखर चढाया।
 गूंजा अणुव्रत का सन्देश, पहुंचा था जो देश विदेश ॥
जय-2 महाश्रमण गाए हम श्रद्धा दीप जलाये हम,
भीषण सर्दी गर्मी में भी करके उग्र विहार-2
 गाँव 2 का चरण स्पर्श कर किया बहुत उपकार
 बहाई अमृत रसकी धार, सींचे सबमें सतसंस्कार
जय-2 महाश्रमण गाए हम, श्रद्धा दीप जलाये हम,
 परम पूज्य आचार्य  प्रवर का हुआ, आगमन आज-2 भक्ति   विभोर ‌होके करता है, स्वागत संकल समाज
पाया यह स्वर्णिम उपहार हम सब मान रहे आभार जय-2 महाश्रमण गाए हम, श्रद्धा दीप जलाये हम,
 पाया ये पावन तम अवसर  मिला हमे वरदान
इसको सफल बनाना है यह सदा रखेंगे ध्यान 
जन-2 में जागे विश्वास, संयम से व्यक्तित्व विकास – 2
जय-2 महाश्रमण गाए हम, श्रद्धा दीप जलाये हम,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top