(लय धीरे -२ बोल कोई सुन ना ले)
खिली खिली कलिया बसन्त आया ,नया वर्ष आके मुस्काया-2
मान मिले, सम्मान मिले, समृद्धि का वरदान मिले
खिली खिली कलिया बसन्त आया ,नया वर्ष आके मुस्काया
नया वर्ष, नव हर्ष उमंगें जोर
आशा का नव सूरज लाई भोर
स्वपन बुने, नव राह चुने ,-2खुशियो के भंडार मिले
खिली-2 कलिया बसन्त आया —नया वर्ष आके मुस्काया
अभिनन्दन् है नये वर्ष का आज
मधुर बने इस जिन्दगी का साज
फूल खिले,शुभ दीप जलें. -2निरोगी जीवन का वरदान मिले
खिली खिली कलिया बसन्त आया ,नया वर्ष आके मुस्काया
हर एक दिल में सबके लिये हो प्यार
सुन्दर सा मन भावन हो संसार
आगे बढ़े, इतिहास गढे ,-2सीढ़ी सफलता की चढ़े
खिली-2 कलिया बसन्त आया —नया वर्ष आके मुस्काया