Lay-Suraj kab door Gagan se
वामा देवी के प्यारे, तुम अश्व सेन के दुलारे
हो पारसनाथ तुम्हारे चरणो मे हम सबका वंदन है
① जलती अग्नि से नाग का जोड़ा तुमने बचाया
महामंत्र नवकार सुनाकर उनको देव बनाया
चिंतामणी वाले स्वामी प्रभु तुम हो अंत्तरयामी
हो पारस नाथ तुम्हारे चरणो में —
२ बन जाओ तुम ठाकुर मेरे मै सेवक बन जाऊ
सेवक बन कर प्रभु चरणों में श्रद्धा सुमन चढ़ाऊं
जब जब धरती पर आउऊतेरा ही शरणा पाउं
हो पारस नाथ तुम्हारे चरणों में —
३ श्रध्दा सुमनों से जो भी नर तेरा ध्यान लगाते
उनके संकट पल भर में ही अपने आप कट जाते
श्रद्धा से जो जन अपने मनवांछित पल पाते
हो पारस नाथ तुम्हारे चरणों में हम सब का वंदन है