(लय – फूलों की छायी है बहार)
करदो दीनो के दुख ओ बाघम्बर बाले -३
करदो हमारा बेडा पार ओ बाघम्बर वाले
कोई तो चढ़ावे शिवजी जल की धारा बाबा-2
कोई चढ़ावें कच्चा दूध ओ बाघम्बर वाले
कोई तो चढ़ावे शिवजी रोली और मौली बाबा-2
कोई चढाने कच्चा सूत ओ बाघम्बर वाले
कर दो दीनो के दुख–
कोई चढ़ावे शिवजी चन्दन-चावल बाबा-2
कोई चढ़ावे गुड का का भोग ओ बाघम्बर वाले
कर दो दीनो के दुख दूर —
कोई तो चढ़ावे शिवजी आक आक धतूरा बाबा – 2
कोई चढ़ावे बिल्व पत्र ओ बाघम्बर वाले
कर दो दीनों के दुख —
कोईतो चढ़ावे शिवजी लाख रुपया बाबा- 2
कोई तो चढ़ावे पैसा पाँच ओ बाघम्बर वाले
कर दो दीनों के दुख —
कोई तो चढ़ावे शिवजी शाल दुशाला बाबा
कोई चढ़ावे बाघम्बर एक ओ ,बाघम्बर वाले
कर दो दीनो केदुख दुर—
हरी हरी बेल की पतिया चंदन चावल बाबा-2
भेंट करो ना मंजूर ओ बाघम्बर वाले
कर दो दीनो के दुख दूर हो —
अर्जी हमारी बाबा मर्जी तुम्हारी बाबा – 2
अर्जी करोना स्वीकार ओ बाघम्बर बाबा