Shyam Teri Bansi Pukare Radha Nam

श्याम तेरी बंशी
श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा. नाम
 लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम-२ 
साँवरे की बंशी को बजने से काम
 राधा का भी श्याम, वो तो मीरा का भी श्याम 
जमुना की लहरें बंशी वट की छईया 
किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैया  
श्याम का दीवाना तो सारा ब्रजधाम। 
लोग करे—
 कौन जाने बांसुरिया किसको बुलाये
 जिसके मन भाये वो उसी के गुण गाये 
कौन नहीं बंशी की धुन का गुलाम।
 लोग करे… लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम 
सांवरे की बंशी को बजने से काम
राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम 
श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top