Holi Khelanga Aapa Girdhar Gopal Se

यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.

।। श्री श्याम वन्दना ।।

तर्ज (Tune): छुरियाँ चल जाये…

भजन के बोल / Lyrics

तुम झोली भरलो भक्तों, रंग और गुलाल से,
 होली खेलागां आपां, गिरधर गोपाल से ।।टेर ।।
कोरा-कोरा कलश मंगाकर, उसमें रंग घुलवाना-२, 
लाल-गुलाबी न, नीला पीला, केशर रंग मिलवाना-२
, बच बच कर रहना उनकी, टेढ़ी मेढ़ी चाल से ।। होली…
लायेंगे वो संग में अपने, ग्वाल-बाल की टोली-२, 
मैं भी रंग अबीर मलूँगी, और माथे पे रोली-२, 
गायेंगे फाग मिलके, झींका खड़ताल से ।। होली…
श्याम पिया की बजे बाँसुरिया, ग्वालों के मंजीरे-२,
 चंग बजाये ललिता गावे, राधा धीरे धीरे-२, 
गायेंगे भजन सुहाने, हम भी सुर ताल से ।। होली…
*
*
*
**
७६

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top