Ab Sounp Diya Is Jeevan Ka Sab Bhar

यह जैन तपस्या और अनुमोदना के अवसरों पर गाया जाने वाला आध्यात्मिक गीत है। A spiritual song for Jain Tapasya and Anumodana.

-: अब सौंप दिया इस जीवन का :-

तर्ज (Tune): दिल लूटने वाले जादूगर………….

भजन के बोल / Lyrics

अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में। है जीत तुम्हारे हाथों में, और हार तुम्हारे हाथों में।
मेरा निश्चय बस एक यही, इक बार तुम्हे पा जाऊँ में आ ऽ ऽ -२ अर्पण कर दूँ दुनिया भर का, कल सब प्यार तुम्हारे हाथों में, है जीत…
जो जग में रहूँ तो ऐसा रहूँ, ज्यों जल में कमल का फूल रहे – आ ऽ ऽ -२ मेरे सब गुण दोष समर्पित है, भगवान तुम्हारे हाथों में,
है जीत..
यदि मानुष का मुझे जन्म मिले, तब चरणों का मैं पुजारी बनुं आ ऽ ऽ -२ इस पुजत की इक नस-नस का, हो तार तुम्हारे हाथों में,
है जीत..
जब जब संसार का कैदी बनूं, निष्काम भाव से कर्म करूं, आ ऽ ऽ -२ फिर अन्त समय में प्राण तजूं, निराकार तुम्हारे हाथों में,
है जीत..
मुझ में तुझ में बस भेद यही है, मैं नर हूँ तुम नारायण हो आऽ ऽ -२ मैं हूँ संसार के हाथों में, संसार तुम्हारे हाथों में,
है जीत..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top