यह जीवन के विशेष अवसरों — जन्मदिन, सालगिरह, नामकरण आदि — पर गाया जाता है। Sung at life milestone events.
तर्ज (Tune): बहुत प्यार करते हैं तुमको
भजन के बोल / Lyrics
बधाई जन्म दिन की देते हैं हम-2
जिओ सौ बरस ये दुआ करते हम-2
बधाई है सबसे पहले माता पिता को
नमन है है ईश्वर महती कृपा को
जिसने दिया है ये अनमोल धन
बधाई जन्म दिन की देते है हम
सदा राह उम्मीदों की अपनायी तुमने
जीवन की बगिया महकायी तुमने
कभी कम ना होयी तुम्हारी लगन
बधाई जन्म दिन की देते है हम 2
मंगल मय हो जीवन यात्रातुम्हारी
सदा रहो स्वस्थ शुभ कामना हमारी
खुशिया ही बरसे कभी न हो गम
बधाई जन्म दिन की देते है हम