Banna Tera Mukhda Suhana

यह विवाह गीत है जो शादी, मांगलिक कार्यक्रमों और पारिवारिक उत्सवों में गाया जा सकता है। A traditional wedding song for marriage ceremonies and family celebrations.

बन्ना बन्नी गीत

तर्ज (Tune): दीदी तेरा देवर दीवाना

भजन के बोल / Lyrics

बन्ना तेरा मुखड़ा सुहाना, हाय राम नजरिया ना लगाना बन्ना तेरा मुखड़ा सुहाना, हाय राम नजरिया ना लगाना
बन्ने का सेहरा बम्बई से आया, 
हीरा जड़ी कलगी से उसको सजाया 
धीरे से संभाल के लगाना, हाय राम नजरिया ना लगाना
बन्ना तेरा मुखड़ा सुहाना, हाय राम नजरिया ना लगाना
बन्ने का जामा है जयपुर से आया,
 गोटा किनारी से उसको सजाया धीरे से संभाल के पहनाना, हाय राम नजरिया ना लगाना
बन्ना तेरा मुखड़ा सुहाना, हाय राम नजरिया ना लगाना
बन्ने की माला है दिल्ली से आई, 
हीरे और मोती से उसको सजाया धीरे से संभाल के पहनाना, हाय राम नजरिया ना लगाना
बन्ने का जूता है आगरा से आया,
 सोने और चांदी से उसको सजाया धीरे से संभाल के पहनाना, हाय राम नजरिया ना लगाना
बन्ना तेरा मुखड़ा सुहाना, हाय राम नजरिया ना लगाना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top