यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.
भैरू बाबा कष्ट सब हर लीजिये,
तर्ज (Tune): दिल के अरमां….
भजन के बोल / Lyrics
भैरू बाबा कष्ट सब हर लीजिये, मेरे मन में शांति भर दीजिये ।।
तिलक सिन्दूरी सुहाये भाल पर, है चकित सब भूत तेरी चाल पर, हाथ में अब शस्त्रों को ले लीजिये ।। 1 ।।
आपके दरबार में जो आ गया, अपना सारा कष्ट वो कटवा गया, हम रिझायें भैरू बाबा रीझिये ।। 2 11
है सवारी स्वान की तेरी भली, तेरे आगे दुश्मनों की ना चली, दर पे अर्जी है दया कर दीजिये ।। 3 ।।
आस लेकर द्वार तेरे आ गया, द्वार तेरा देख मन हरषा गया, है दरश की आस दर्शन दीजिये ।। 4 ।।
ये “भक्तजन” तेरा दास है, तेरे चरणों का पूजारी खास है, अब तो चरणों में जगह कर दीजिये ।। 5 ।।