यह विवाह गीत है जो शादी, मांगलिक कार्यक्रमों और पारिवारिक उत्सवों में गाया जा सकता है। A traditional wedding song for marriage ceremonies and family celebrations.
तर्ज (Tune): सजन घर जाना है
भजन के बोल / Lyrics
दरवाज़े पे ओम लिखवा दो, शुभ लाभ लिखवा दो
हमारे घर शादी है
१. अंग बना के कुरता (लहंगा)सोहे -2
दुप्पटे (चुनरी) पे ओम लिखवा दो,
शुभ लाभ लिखवा दो हमारे घर शादी है
२. शीश बना के फेंटा (बन्नी) के (टीका) सोहे,
किलंगी (माला) )पे ओम लिखवा दो,
शुभ लाभ लिखवा दो हमारे घर शादी है
3 गले बना (बनी )के माला (नेकलेस )सोहे
लड़ियों पे ओम लिखवा दो शुभ लाभ लिखवा दो
4. हाथ बना(बन्नी )के घड़ियां ( चूड़िया )सोहे
बीटी पे ओम लिखवा दो, शुभ लाभ लिखवा दो
हमारे घर शादी है
५. पाँव पायल सोहे घुंघरू पे ओम लिखवा दो,
शुभ लाभ लिखवा दो हमारे घर शादी है