यह सांस्कृतिक और परंपरागत गीत है। A cultural and traditional song.
हम बच्चे
हम बच्चे हँसते गाते हैं। हम आगे बढ़ते जाते हैं।
पथ पर बिखरे कंकड़ काँटे, हम चुन चुन दूर हटाते हैं।
आयें कितनी भी बाधाएँ, हम कभी नही घबराते हैं।
धन दौलत से ऊपर उठ कर, सपनों के महल बनाते हैं।
हम खुशी बाँटते दुनिया को, हम हँसते और हँसाते हैं।
सारे जग में सबसे अच्छे, हम भारतीय कहलाते हैं।