Janmdin Aaj Hai Tera Badhayi Ho

यह जीवन के विशेष अवसरों — जन्मदिन, सालगिरह, नामकरण आदि — पर गाया जाता है। Sung at life milestone events.

तर्ज (Tune): – मै आई तेरे दर्शन को तुम्हे में क्या  चढ़ाऊ भगवन्

भजन के बोल / Lyrics

जन्म दिन आज है आया बधाई हो बधाई हो -2
खुशी का रंग है छाया  बधाई हो   बधाई हो
 जीओ सौ साल तुम बेटा, रहो खुशहाल जीवन मे 
बहार झूमे घर आये  तुम्हारे मन के आंगन में 
रहे मन खूब हर षाया बधाई हो बधाई हो 
जन्म दिन आज है आया बधाई हो बधाई हो 
करो विद्याग्रहण इतनी कि जग में नाम हो रोशन-2
जहाँ में चाँद सूरज की तरह हर काम हो रोशन-
 रहे प्रभु का सदा साया  बधाई हो बधाई हो-2 
जन्म दिन आज है आया वधाई हो बधाई हो।
हृदय अन्दर सच्चाई हो, सदाबोलो-2, मधुर वाणी 
 धर्म की राह पर चलते तिल भर ना डोलो हो 
बधाई हो बधाई हो 
निरोगी हो सदा काया बधाई हो बधाई हो 
 जन्म दिन आज है आया बधाई हो बधाई हो 
गीत 2 जन्म दिन 
लय – (मैया तुमसे मिलने का सत्संग तो बहाना है), (बाबुल का ये गौरी दो दिनका  ठिकाना है)
आई जन्म दिन की रात हम सबको मनाना है-2 
दादा का अतिप्यारा दादीका दुलारा है 
अपनीभुआ  का तूतो आखों का तारा है
चाचा का तू अतिप्यारा है चाचीका दुलारा है 
भाई भाभी का तू, आंखोंका तारा है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top