“jay Jagdambe Ma Aaya Tere Dwar,”

यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.

जय जगदम्बे जय माँ अम्बे
जय जगदम्बे जय माँ अम्बे, आया तेरे द्वार, लाज मेरी रख लेना, रख लेना माँ-2, जय काली कलकते वाली, होय सिंह सवार, लाज मेरी रख लेना
कामरूप में कामख्या, कलकते में काली तुं मुम्बई में मुम्बा देवी, मैय्या झुन्झुनु वाली तु दुर – दुर से आवे यात्री – 2, करते जै जै कार लाज मेरी रख लेना
चण्डीगढ़ में माँ चण्डी, जाम नगर में है ज्वाला रुद्धाणी – ब्रह्माणी तु, धर धर में हैं तेरा उजियाला खड्ग खप्पर तेरे कर में सोहे, मन्दिर है गुलजार लाज मेरी रख लेना
आम्बाला मां अम्बे, देवी में दुर्गा मैय्या तारा अष्ट भुजा वाली पार करो मेरी नैय्या मात भवानी देखो कानी, सुणले करुण पुकार लाज मेरी रख लेना
ओसियां मै संच्चिया माँ, देशनोक मै करणी माँ दिल्ली में कतियानी मां, बिकाणे सुसवाणी मां रूप तेरे कई सलोने, कर दे बेड़ा पार लाज मेरी रख लेना..
गिरिजा गौरी अन्नपूर्ण, क्या – क्या तुझको बतलाऊं रसना पे बासा किज्यो, आदि रूक्ति तेरा गुण गाऊं कहे भक्त जन श्री चरणो मै, सौप दई पतवार लाज मेरी रख लेना………

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top