Mai Jab Bhi Pukaru Ma Tum Doudi Chali Aana

यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.

तर्ज (Tune): – घनश्याम मुझे अपना दीदार दिखा देना

भजन के बोल / Lyrics

मैं जब भी पुकारूं मां तुम दौड़ी चली आना
एक पल भी ना रुकना मेरा मान बढ़ा जाना,
नवरात्रों में मैया तेरी जोत जलाऊंगी,
जब जोत जले मैया ,आके दर्श दिखा जाना,
सावन के महीने में मां झुला डालूंगी,जब झुला 
डलेगा मां ,झूलन को आजाना
फागुन के महीने में ,तेरा कलश भरआऊंगी
जब रंग घुलेगा मां, तुम खेलन आजाना
बीच भंवर में मां मेरी नैया डोल रही,
तुम आकर के मैया जरा पार लगा जाना,मै जब भी पुकारूं मां तुम दौड़ी चली आना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top