यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.
मंदिर से थोड़ी चली आऊंगी कोई दिल से पुकारे
पहला संदेसा मेरे राम का आया ,
रामा का आया धनुषधारी का आया,
सीता का रूप धर आऊंगी कोई दिल से पुकारे….
दूजा संदेसा मेरे विष्णु का आया,
विष्णु जी का आया चक्करधारी का आया,
लक्ष्मी का रूप धर आऊंगी कोई दिल से पुकारे…..
तीजा संदेसा मेरे भोले का आया,
भोले का आया मेरे शंकर का आया,
गोरा का रूप धर आउंगी कोई दिल से पुकारे…….
जब भी संदेसा मेरे भक्तो का आया,
भक्तो का आया मेरे सेवक का आया,
दुर्गा का रूप धार आउंगी कोई दिल से पुकारे…….