Nagari Ho Ayodhya Si

यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.

श्री राम भजन
नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो
 और चरण हो राघव के जहाँ मेरा ठिकाना हो
लक्ष्मण सा भाई हो कौशल्या सी माई हो-2 
और स्वामी तुम जैसा मेरा रघुराई हो
 नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो….
हो त्याग भारत जैसा सीता सी नारी हो-2 
और लवकुश के जैसी संतान हमारी हो 
नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो….
श्रद्धा हो श्रवण जैसी शबरी सी भक्ति हो-2
 और हनुमत के जैसी निष्ठा और शक्ति हो
 नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो….
मेरी जीवन नैया हो प्रभु राम खेवैया हो-2 
और राम कृपा की सदा मेरे सर छय्या हो 
नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो…
(B) सरयू का किनारा हो निर्मल जल धारा हो-2 
और दरश मुझे भगवन हरी घडी तुम्हारा हो 
नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो….
नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो 
और चरण हो राघव के जहाँ मेरा ठिकाना हो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top