यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.
सच्चे मन से एक बार तुम
तर्ज (Tune): थाली भरकर..
भजन के बोल / Lyrics
सच्चे मन से एक बार तुम, मैया जी का नाम लो, करोड़पति बन सकते हो यदि, चरण ठीक से थाम लो ।।
लाइफ लाइन वहां ना चलती, फिर भी मिलता ज्यादा हैं, जीत सदा ही भक्तों की होगी, मैया जी का वादा है -2, फुर्सत से तुम नाम मात का ऽऽऽ चाहे सुबह या शाम लो || 1 ||
इनके कम्प्युटर में अपना, नाम लोक करवाओ तुम, मैया का भंडार खुला है, जो चाहे ले जाओ तुम 2, थोड़ी सेवा पूजा करके ऽऽऽ…. मन वांछित इनाम लो ।। 2 ।।
माँ बेटे का पावन रिश्ता, मैय्याजी को याद है. हम सब तेरे प्यार की मैय्या, आज करे फरियाद है- 2, जीवन में तुम खुशियां भर दो, “भक्तो” का पैगाम लो ।। 3 ।।