यह जैन तपस्या और अनुमोदना के अवसरों पर गाया जाने वाला आध्यात्मिक गीत है। A spiritual song for Jain Tapasya and Anumodana.
तुलसी तुमको करते हैं
तर्ज (Tune): बहुत प्यार करते
भजन के बोल / Lyrics
तुलसी ! तुमको करते हैं हर पल नमन। हमें शक्ति दे दो, मिलेगा अमन ॥
१. तुम्हारी नजर में, जिन्दगी हमारी। हमारे सफर में, दिशाएं तुम्हारी। बढ़ेंगे सदा हम, दिल की लगन ॥
२. तुम्हारी शरण है, हमारा सहारा। जग को मिलेगा, तुम्हीं से उजारा। प्रेम का समन्दर, तुम्हारे नयन ॥
३. शासन में तेरे, आए बहारें। बढ़ते रहेंगे, तेरे सहारे । नाम पै तुम्हारे, जमाना मगन ॥
४. तुम्हारे कदम पर चलेंगे सदा हम । सफलता मिलेगी, चाहते यही हम। खुदा तुम हमारे, खिलेगा चमन ॥