स्वागत गीत
(लय- ये रेशमी जुल्फें)
गीत पधारे समणी जी, खुशियां लहराई है
. पावन करने को, गंगा घर आई है
स्वागतम् स्वागतम्, स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम्
① मन में हर्ष उमंग के थाल सजे
जिसमे भक्ति के सच्चे हीरे जड़े
गीतों की माला लाए समकित दीप जला लाऐ
स्वागतम–
② सुरंगी, शांति की रोली लगाते है हम-2
शुभ भावो के कलश चढाते है हम-2
स्वागत रीति से अनजान तप रूपी लाए पकवान
महिला मंडल ये मंगल कामना करे -2
सम्यक ज्ञान की अभिनव ज्योति जले-2
अवसर आया मन भावन, हम भी बन जाये पावन
समणी जी हम पर कृपा तो करे
अमृत सिंचन दे फिर नंव प्राण भरे
लाए हो जो गुरुवाणी जन-2 की कल्याणी
स्वागतम् स्वागतम्