Shyam Chanda Hai Shyama Chakori

श्याम चंदा है श्यामा चकोरी 

बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी 

मोर मुकुट पीताम्बर धरया 
मुरलीधर है यह कृष्ण कन्हैया, 
नीलांबर धर है भानु किशोरी .. 
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी
श्याम रसिया है श्यामा रसीली, 
कृष्ण छलिया है राधा शर्मीली, 
कृष्ण काला है राधा है गोरी,
 बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी
गिरधर गोपाल गोकुल का राजा, 
बृज की सरकार है रानी राधा, 
प्राणजीवन परम धन तिजोरी, 
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी
दोनों ही रूप रस की है की है धारा,
 जिसमें डूबा है संसार सारा, 
नंद नंदन के भानु की किशोरी,
 बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी
दोनों में प्रेम है इतना ज्यादा, 
राधा मोहन तो मोहन है राधा, 
कृष्ण मन का ‘मधुप’ राधा गोरी, 
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top