Mai Kahu Radhe Radhe

यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.

।। श्री श्याम वन्दना ।।

तर्ज (Tune): थोड़ा प्यार हुआ है…

भजन के बोल / Lyrics

मैं कहूँ राधे-राधे, तुम कहो राधे-राधे, 
राधे का ध्यान धर लो, सब कहो राधे-राधे ।।
* राधे का नाम है पावन, सबको लगता मनभावन,
*राधे का नाम है भगति, तुम कहो क्या है कारण,
* ब्रह्मा-विष्णु-शिव सब ही, रट रहे राधे-राधे, मैं कहूँ..
* श्याम भी राधे कहता, श्याम भी राधे रटता,
* श्याम साँवरिया देखो, राधे का नाम है भजता, 
* श्याम की बाँसुरी भी, रट रही राधे-राधे, मैं कहूँ….
*भगति का स्त्रोत है राधे, भगति का भाव है राधे,
* गंगा-जमुना है राधे, भगति का सागर राधे, 
ऐ’रवि’तू भी रटले, प्रेम से राधे-राधे, मै कहूँ….

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top