Bana Bani Hansi Majak Geet

(लय- आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं)

आओ लोगों तुम्हें मिलाएं, बन्ने के परिवार से

 एक एक के गुण बतलाएं, ढूँढ ढूँढ के प्यार से

बन्ना बन्नी गीत
यह बन्ना के दादाजी, जो बाजार में जाते हैं 
घरवालों से छुप छुप कर वहाँ रोज़ मिठाई खाते हैं 
यह बन्ने की दादी जी जो सब पर रोब जमाती हैं 
रोज रात को दादाजी से पैर अपने दबवाती हैं 
यह बन्ने की फैमिली है, नंबर वन कहलाती है
यह बन्ने के पापा जी कंजूस स्वभाव के थोड़े हैं
 कंजूसी कर कर के घर में कितने पैसे जोड़े हैं
 यह बन्ने की मम्मी जो पीतल के गहने लाती है 
लोगों को दिखला दिखला के सोने का बतलाती है
यह बन्ने के जीजा जी जो महीनों नहीं नहाते हैं 
पार्टी में जाने से पहले खूब परफ्यूम लगाते हैं 
ये बन्ने की दीदी है जो फैशन कर इतराती है 
जीजा जी के संग ठेले पर गरम समोसा खाती है
ये बन्ना के चाचा जी जो फिल्मों के शौकीन हैं 
बनेंगे एक दिन हीरो इनको खुद पे है यकीन 
यह बन्ने की चाची जी जो नहीं किसी की सुनती हैं
 दिन भर अपने मोबाइल से सेल्फी लेती रहती हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top