Bana Bani Hansi Majak Geet

यह विवाह गीत है जो शादी, मांगलिक कार्यक्रमों और पारिवारिक उत्सवों में गाया जा सकता है। A traditional wedding song for marriage ceremonies and family celebrations.

तर्ज (Tune): मेरी पूजा में हो रही देरी गजानन आ जाओ

भजन के बोल / Lyrics

बन्ना बन्नी मजाकिया गीत

पापा जी जाना बाजार बढ़िया सा बन्ना ले आना
मोटा नहीं लाना दरवाजे फंस जायेगा
 पतला नहीं लाना हवा में उड़ जाएगा 
संग ले जाना तराजू, बन्ने को तोल ले आना 
पापा जी जाना—-
लम्बा नहीं लाना पंखे से टकरायेगा
 छोटा नहीं लाना सीढ़ी से लुढ़क जाएगा
 संग ले जाना फीता बन्ने को नाप ले आना
पापा जी जाना—–
काला नहीं लाना , नज़र नहीं आएगा
 गोरा नहीं लाना अँखियों में चुभ जाएगा 
संग ले जाना साबुन बन्ने को धोके ले आना पापा जी जाना—

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top