यह विवाह गीत है जो शादी, मांगलिक कार्यक्रमों और पारिवारिक उत्सवों में गाया जा सकता है। A traditional wedding song for marriage ceremonies and family celebrations.
तर्ज (Tune): पल्लो लटके रे म्हारो
भजन के बोल / Lyrics
बन्ना बन्नी गीत
माला डालूँगी गले जयमाला डालूँगी,
जरा सा नीचे हौ जा बना मै(बालमा) जयमाला डालूँगी।
बन्नी की फरमाइश बन्ना बिन्दी लेके आयेगा, बिन्दी लेकर आयेगा तो बन्नी गाना गायेगी… “बिंदिया चमकेगी चूड़ी खनकेगी, मेरी नींद उड़े तो उड जाये।”
माला डालूँगी गले जयमाला डालूँगी। जरा सा नीचे हो जा बना मै (बालमा) जयमाला डालूँगी।
बन्नी की फरमाइश बन्ना चूड़ी लेके आयेगा। चूड़ी लेकर आयेगा तो बन्नी गाना गायेगी…. “बोले चूडियों बोले कंगना हाय में हो गयी तेरी साजना”
बन्नी की फरमाइश बन्ना झुम्का लेके आयेगा। “झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में “
बन्नी की फरमाइश बन्ना नेकलेस लेके आयेगा ।. नेकलेस लेकर आयेगा तो बन्नी गाना गायेगी…. ” “मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सइयां दीवानें”
बन्नी की फरमाइश बन्ना पायल लेके आयेगा ।पायल लेकर आयेगा तो बन्नी गाना गायेगी…. ”
” पायलिया शोर मचाये सरगम गाये मुझको पास बुलाये ओ रब्बा हो।”
बन्नी की फरमाइश बन्ना बिछुआ लेके आयेगा। पायल लेकर आयेगा तो बन्नी गाना गायेगी…. ” ” कहाँ खोया हमारा नवल बिछिया’
बन्नी की फरमाइश बन्ना लहंगा लेके आयेगा। लहंगा लेकर आयेगा तो बन्नी गाना गायेगी…. ये गोटेदार लहंगा निकलूं जब डालके, छुरियां चल जाये मेरी मतवाली चाल पे”