Arham Arham Ki Vandana Fale (Gyanshala Geet)

अर्हम अर्हम की वंदना फले,अर्हम अर्हम की वंदना फले

अर्हम की वंदना फले
जीवन विकास हो, मन में सुवास हो, देखो दीपक से दीपक जले ।
विद्या के पावन मंदिर में सच्ची शिक्षा हम पाएं, 
सदाचार के सुन्दर पथ पर कदम-कदम बढ़ते जाएं ।
चाहे रात या प्रभात हो भले ।।
हम सारे हैं भाई-भाई भ्रातृभाव से सदा बढ़ें, 
अपना संयम अपने द्वारा, अनुशासन का पाठ पढ़ें ।
कभी कोई न हमको छले ।।
हम हैं अपने भाग्य विधाता खुद अपना निर्माण करें, विद्या और विनय के द्वारा युग-धारा में प्राण भरें ।
श्रम के सांचे में जीवन ढले ।।
त्याग-तपस्या की सौरभ से मन-उपवन को महकाएं, धर्म समाज देश हित हम, सर्वस्व निछावर कर पाएं ।
नित उजला प्रकाश निकले ।।
GYANSHALA GEET

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top