पारस प्रभु का नाम
(लय : राजा की आयेगी बारात)
प्यारा है पारस प्रभु नाम
सुमिर सुबह शाम किनारा मिल जायेगा
पारस प्यारा तारणहारा पारस परम कृपाल
जो मनसे ध्याये बन जाऐ पारस सरिस विशाल
निर्धन हो चाहे धनवान
सुमिर सुबह शामकिनारा मिल जायेगा
अश्वसेन वामा का लाल
काशी कुंवर कमाल
दिनकर सी देदीप्यमान छवि निरख ही नयन निहाल
पारस मेरा तीरथ धाम सुमिर सुबह शाम
किनारा मिल जायेगा
पंचाग्नि से सर्प युगल का पारस करे उद्धार
पद्मावती धर्णेन्द्र बने वे पहुंचे स्वर्ग के द्वार
नमोकार मंत्र है महान
सुमिर सुबह शाम किनारा मिल जायेगा
विजय तेरे चरणों में करता वंदन सौ सौ बार
मुझको सच्ची राह दिखा दे ऐ मेरे करतार
के जीतू मैं जीवन संग्राम
सुमिर सुबह शाम किनारा मिल जायेगा