Pyara Hai Paras Prabhu Ka Nam

यह सरस गीत संग्रह का एक भजन है — पारंपरिक भक्ति की धरोहर। A devotional song from the Saras Geet collection.

पारस प्रभु का नाम

तर्ज (Tune): राजा की आयेगी बारात

भजन के बोल / Lyrics

प्यारा है पारस प्रभु नाम 
सुमिर सुबह शाम किनारा मिल जायेगा
पारस प्यारा तारणहारा पारस परम कृपाल
जो मनसे ध्याये बन जाऐ पारस सरिस विशाल
निर्धन हो चाहे धनवान
सुमिर सुबह शामकिनारा मिल जायेगा
अश्वसेन वामा का लाल
काशी कुंवर कमाल
दिनकर सी देदीप्यमान छवि निरख ही नयन निहाल
पारस मेरा तीरथ धाम सुमिर सुबह शाम
किनारा मिल जायेगा
पंचाग्नि से  सर्प युगल का पारस करे उद्धार
पद्‌मावती धर्णेन्द्र बने वे पहुंचे स्वर्ग के द्वार
नमोकार मंत्र है महान 
सुमिर सुबह शाम किनारा मिल जायेगा
विजय तेरे चरणों में करता वंदन सौ सौ बार 
 मुझको सच्ची राह दिखा दे ऐ मेरे करतार 
के जीतू मैं जीवन संग्राम 
सुमिर सुबह शाम किनारा मिल जायेगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top