भिक्षु नाम है कितना प्यारा
(लय – तेरा साथ है कितना प्यारा)
भिक्षु नाम है कितना प्यारा
भिक्षु नाम है कितना प्यारा,
जन-2 की आँखो का तारा
शासन का उजियारा
मै लेता रहूंगा तेरे नाम का सहारा
जैन धर्म की शान हो ,तेरापन्थ कीआन – 2
महाप्रभावक नाम है ,सुमिरत तरन जहान – 2
कितनी पावन मूरत भावन
चरणों में जग सारा ,मै लेता रहूंगा —
कोटि-2 करू वंदना इन चरणों में आज,
श्रद्धा भक्ति के सुमन अर्पित है गुरुराज ,
मै परवाना, दरश दीवाना ,ध्याऊं ध्यान तुम्हारा
मै लेता रहूंगा तेरे नाम का सहारा – 2
गीतकार – घनश्याम दुगड़