यह जैन तीर्थंकरों और संतों की वंदना का भजन है — भक्ति और स्वाध्याय के लिए। A Jain devotional song honoring the Tirthankaras and saints.
भिक्षु तेरा नाम तारनहारा
तर्ज (Tune): – कोरा कागज था ये मन मेरा
भजन के बोल / Lyrics
भिक्षु तेरा नाम तारनहारा – २
तेरे चरणों में ये जग सारा
दीप दुलारे प्यारे संघ सितारे ।
निश दिन रहते हो साथ हमारे।
बलिहारी मै जाऊ पाऊं दरश तुम्हारा
बलिदानों की अमर कहानी,
कष्टों में भी अलख जगाई
पाया नवनीत तेरापन्थ प्यारा२
मर्यादित है संघ हमारा
कल्पतरू सी शीतल छाया
शत-2 करते वन्दन, देव तुम्हारा
गीतकार – घनश्याम दुगड़